TCS Ignite Hiring 2026: TCS में Graduates के लिए बड़ी भर्ती! बिना Engineering Software Job, ऐसे करें Apply

TCS Ignite Hiring 2026 के तहत Tata Consultancy Services ने BCA और B.Sc graduates के लिए एक शानदार मौका निकाला है। इस पोस्ट में हम पात्रता (Eligibility), Test Pattern, Selection Process, Registration Dates, Salary Growth और Apply करने का पूरा तरीका विस्तार से जानेंगे। तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

TCS दुनिया की सबसे बड़ी AI-led technology services companies में से एक बनने की तरफ बढ़ रही है, और इसी सफर में वो Science background वाले students को भी IT industry में मौका दे रही है भले ही उनके पास Engineering डिग्री न हो। अगर आप BCA, B.Sc या B.Voc (CS/IT) कर रहे हैं या कर चुके हैं, तो ये भर्ती खासतौर पर आपके लिए है।

आपको व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और यूट्यूब पर अभी तक Follow नहीं किया है तो लेटेस्ट जॉब अपडेट्स के लिए अभी कर लें।

Table of Contents

TCS Ignite Hiring 2026: पूरी जानकारी (Overview)

विषयजानकारी
कंपनीTata Consultancy Services (TCS)
भर्ती का नामTCS BSc Ignite Hiring 2026
बैचBatch of 2026
पदSoftware Engineer (TCS Ignite – Science to Software Program)
अप्लाई करने का तरीकाOnline (TCS NextStep Portal)
टेस्ट प्रोवाइडरTCS iON
टेस्ट मोडIn-centre (ऑफलाइन)
Registration शुरूअभी Open है
Registration Last Date22 जुलाई 2026 (बुधवार)
टेस्ट डेट26 अगस्त 2026 (बुधवार)
Apply Linknextstep.tcsapps.com

TCS Ignite Hiring 2026: कौन Apply कर सकता है (Eligibility)

TCS ने इस भर्ती के लिए साफ eligibility criteria तय किया है:

शैक्षणिक योग्यता

  • BCA
  • B.Sc (IT, Computer Science, Maths, Data Science, Statistics, Physics, Chemistry, Electronics, Cyber Security, Biochemistry)
  • B.Voc (CS/IT)
  • 3 साल का Full-time Graduation, Batch of 2026

👉 सिर्फ Full-time courses ही eligible हैं, Part-time या Correspondence courses नहीं चलेंगे।

👉 NIOS (National Institute of Open Schooling) से 10th/12th करने वाले students भी eligible हैं, बशर्ते बाकी कोर्स Full-time हों।

Percentage Requirement

10वीं, 12वीं, Diploma (अगर लागू हो) और Graduation सभी में कम से कम 50% Aggregate या equivalent CGPA होना जरूरी है।

Backlog Rule

❌ Selection के समय कोई भी Backlog नहीं होना चाहिए। कोर्स तय समय में बिना किसी backlog के पूरा होना जरूरी है अगर कोर्स extend हुआ है तो वो eligible नहीं माना जाएगा।

Education Gap

अगर पढ़ाई में कोई Gap है तो उसे Application Form में declare करना अनिवार्य है। कुल Gap 24 महीने से ज्यादा नहीं होना चाहिए, और जरूरत पड़ने पर उसके सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भी मांगे जा सकते हैं।

उम्र सीमा (Age Limit)

  • Minimum Age: 18 साल
  • Maximum Age: 28 साल

Work Experience

ये पूरी तरह Entry Level भर्ती है, यानी Freshers भी apply कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई पहले से Work Experience है तो उसे भी Application Form में declare करना होगा और सिलेक्शन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।

TCS Ignite Program क्या है?

Selection Process पास करने वाले students को TCS का खास “Science to Software” प्रोग्राम यानी TCS Ignite — join करने का मौका मिलता है। ये एक immersive training program है जो academic knowledge को industry-relevant IT skills से जोड़ता है, ताकि Science graduates की career growth भी Engineering graduates जैसी ही हो सके।

TCS Ignite Program की मुख्य खासियतें

  • Salary Growth — Performance के आधार पर 1–2 साल में सैलरी में 2.5x तक की बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसा TCS की तरफ से बताया जा रहा है
  • World Class Initial Learning Program — खासतौर पर Science graduates के लिए डिज़ाइन किया गया training program
  • Advanced Technologies — Cloud Computing, Blockchain, AR/VR/XR, Artificial Intelligence, Machine Learning, Generative AI, Robotics और Digital Engineering पर काम करने का मौका
  • Higher Education Opportunity — TCS के इस Initial Learning Program से postgraduate courses में 50% Academic Credit मिलता है, यानी आगे पढ़ाई करना भी आसान हो जाता है
  • Engineering graduates जैसी ही career growth, work quality और opportunities

👉 सबसे अच्छी बात बिना Engineering background के भी आप एक Full-fledged Software career बना सकते हैं।

TCS Ignite Hiring 2026: Selection Process (Test Pattern)

TCS iON इस भर्ती का Official Test Provider है। Candidates को In-centre जाकर टेस्ट देना होगा (Online नहीं)।

Test Duration और Sections

Test की कुल Duration 120 मिनट है, और इसमें 4 Sections होते हैं:

1️⃣ Numerical Ability 2️⃣ Verbal Ability 3️⃣ Reasoning Ability 4️⃣ Coding (Optional)

📄 Sample Question Paper Practice के लिए TCS की Official Website पर उपलब्ध है — डाउनलोड करके तैयारी शुरू कर सकते हैं।

⚠️ नोट: Test Centre allotment First-Come-First-Serve basis पर होता है, इसलिए जल्दी Register करना जरूरी है। अगर आपका Preferred City फुल हो गया, तो आपको दूसरा नज़दीकी City चुनना पड़ सकता है।

TCS Ignite Hiring 2026: Apply कैसे करें?

Step-by-step Application Process इस तरह है:

Step 1

TCS NextStep Portal पर जाएं।

Step 2

“Register Now” पर क्लिक करें।

Step 3

Category में “IT” सिलेक्ट करें (BPS गलती से मत चुनें, वरना Profile delete करवानी पड़ेगी)।

Step 4

सारी Details भरकर अपना Reference ID जनरेट करें।

Step 5

“Apply for Drive” पर क्लिक करना बिल्कुल ना भूलें बहुत से Candidates सिर्फ Registration करके यहीं गलती कर देते हैं।

Step 6

Application Form पूरा भरें — Photo (35mm x 35mm, White/Off-white background, JPG/JPEG, Max 1MB) और CV (Max 500KB, बिना फोटो या हाइपरलिंक के) अपलोड करें।

Step 7

Form Submit करने के बाद Status “Application Received” दिखना चाहिए यानी आपका Application सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

TCS Ignite Hiring 2026: Important Dates

EventDate
Registration StatusOpen
Registration Last Date22 जुलाई 2026 (बुधवार)
Test Date26 अगस्त 2026 (बुधवार)
Interview ScheduleShortlisted candidates को Email पर बताया जाएगा

TCS Ignite Hiring 2026: Important Hidden Conditions ⭐

Apply करने से पहले ये बातें ज़रूर ध्यान में रखें ये वो Points हैं जिन्हें ज़्यादातर Candidates Miss कर देते हैं:

❗ Backlog Zero-Tolerance

Selection के समय एक भी Backlog नहीं होना चाहिए। Extended education भी eligible नहीं मानी जाएगी।

❗ Photo और CV Format

अगर Photo या CV सही Format/Size में नहीं है, तो Application Form Download ही नहीं होगा। Photo में सफेद कपड़े सफेद Background के साथ पहनने से बचें।

❗ Name/DOB/Email Lock हो जाता है

एक बार Profile बन जाने के बाद Name, Date of Birth, Address, Email ID और Telephone Number में बदलाव नहीं किया जा सकता — इसलिए Registration के समय ही सारी Details ध्यान से भरें।

❗ OTP Attempts Limited हैं

3 गलत OTP Attempts के बाद Account 4 घंटे के लिए Lock हो जाता है। बार-बार गलत OTP डालने पर Account पूरे दिन के लिए Lock हो सकता है।

❗ कोई Fee नहीं ली जाती

TCS Selection Process के किसी भी Stage पर कोई Fee नहीं लेता। TCS किसी External Agency के ज़रिए Interview या Job Offer नहीं देता।

TCS किसी भी तरह की धोखाधड़ी से जुड़ा नहीं है (Fraud Alert)

⚠️ TCS कभी भी Gmail, Yahoo Mail, Rediffmail, Hotmail जैसी Unofficial Email IDs से Job Offer या Hiring Communication नहीं भेजता।

⚠️ TCS कभी भी Job Offer के बदले पैसे जमा करने के लिए नहीं कहता।

⚠️ TCS Iसे जुड़ी सारी Test Related Communication सिर्फ TCS iON के जरिए ही भेजी जाती है Email ID: careers.tcshub@mail.digialm.com

अगर आपको ऐसा कोई भी Suspicious Message या Call आए, तो उस पर भरोसा ना करें।

TCS Ignite Hiring 2026: किसके लिए है ये सबसे अच्छा मौका?

  • वो Students जिन्होंने Engineering नहीं बल्कि Science stream (BCA/B.Sc/B.Voc) से Graduation किया है
  • 2026 Batch के Freshers जो IT Industry में Career शुरू करना चाहते हैं
  • वो Candidates जो बिना पहले से Coding Experience के भी Software Career बनाना चाहते हैं
  • Cloud, AI, ML, Blockchain जैसी Emerging Technologies में दिलचस्पी रखने वाले Students

TCS Ignite Hiring 2026: Important Links

Apply Linkयहां क्लिक करें
Sample Question Paperयहां क्लिक करें
Official Notification Pageयहां क्लिक करें
Helpline Emaililp.support@tcs.com
Toll-Free Helpline1800-209-3111

TCS Ignite Hiring 2026: FAQs

TCS BSc Ignite Hiring 2026 के लिए Registration कहां करें?

TCS NextStep Portal पर जाकर Form भरें और “Apply for Drive” जरूर क्लिक करें।

इस भर्ती के लिए कौन-कौन Eligible है?

BCA, B.Sc (IT/CS/Maths/Data Science/Statistics/Physics/Chemistry/Electronics/Cyber Security/Biochemistry), B.Voc (CS/IT) — Batch of 2026, Full-time Graduates।

Minimum Percentage कितना चाहिए?

10वीं, 12वीं और Graduation में हर जगह कम से कम 50% Aggregate या Equivalent CGPA चाहिए।

उम्र सीमा क्या है?

Minimum 18 साल और Maximum 28 साल।

Backlog वालों को मौका मिलेगा?

नहीं, Selection के समय कोई भी Backlog नहीं होना चाहिए।

Test कैसे होगा — Online या Offline?

Test पूरी तरह In-centre (Offline) होगा, Candidates को Test Centre पर जाना होगा।

Registration की आखिरी तारीख क्या है?

22 जुलाई 2026 (बुधवार)।

Test कब होगा?

26 अगस्त 2026 (बुधवार)।

क्या इसमें कोई Fee देनी होगी?

नहीं, TCS Selection Process के किसी भी Stage पर कोई Fee नहीं लेता।

Salary कितनी मिलेगी?

Exact Starting Salary Officially Announce नहीं की गई है, लेकिन TCS के मुताबिक Performance के आधार पर 1-2 साल में सैलरी में 2.5x तक बढ़ोतरी हो सकती है।

RECENT POST

EPCG Scheme 2026: Export Business Owners के लिए सरकार दे रही है Zero Customs Duty, जानिए पूरी जानकारी

CGSS 2026: स्टार्टअप्स को ₹20 करोड़ तक का लोन! बिना कोलैटरल के, जानिए पूरी जानकारी

PM-YASASVI Scholarship Scheme 2026: OBC, EBC और DNT स्टूडेंट्स के लिए की स्कॉलरशिप! ₹1,25,000 तक, अभी यहां से अप्लाई करें

Blue Star Scholarship 2026: इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर स्टूडेंट्स को मिलेगी ₹1,00,000 तक स्कॉलरशिप, अभी करें अप्लाई

Pune MNC Internship 2026: Volkswagen, Atlas Copco जैसी बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप! पूरी जानकारी यहाँ देखें

HDFC Internship 2026: PM Internship Scheme से HDFC Bank में इंटर्नशिप! पूरी जानकारी यहाँ देखें

Dairy Farming Scheme 2026: डेयरी बिज़नेस ₹8,51,385 तक अनुदान! पुरी जानकारी यहां पे देखे

NCMC Card 2026: महिलाओं और सीनियर सिटीज़न्स के लिए ST बस कंसेशन! NCMC कार्ड कैसे बनवाएं, पूरी जानकारी यहां देखें

PMFME Scheme 2026: फ़ूड प्रोसेसिंग के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख की सब्सिडी! Process & Apply Link

Startup India Seed Fund Scheme 2026: सरकार दे रही है ₹50 लाख तक की फंडिंग! Eligibility और Apply Process, यहा देखे

Kotak Junior Scholarship Program 2026: 10वीं के बाद ₹73,500 की स्कॉलरशिप! पात्रता, Documents, आवेदन प्रक्रिया, पूरी जानकारी यहाँ

PLI Scheme 2026: क्या है Production Linked Incentive Scheme? Apply और बेनिफिट, पुरी जानकारी

JIO Associate Program 2026: ₹15,000 हर महीने कमाओ! पात्रता, Registration, यहा से अप्लाई करे

Railway RRB ALP Recruitment 2026: रेल्वेमे 11,127 पदों की भर्ती! ₹19,900 सैलरी, ऑनलाइन आवेदन शुरू, अभि Apply करे

Pradhan Mantri Awas Yojana 2026: How to Apply? ₹2.5 Lakh Subsidy Kaise Milegi? Eligibility, Documents & Apply Process

Free GenAi Courses: Bina Degree Ke AI Job Milegi? Google, Microsoft, IBM, Harvard aur NVIDIA Ke FREE Courses, Direct Link

Leave a Comment